फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवार पर हमला, छह घायल, तीन गंभीर

परिवार पर हमला, छह घायल, तीन गंभीर

Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
परिवार पर हमला, छह घायल, तीन गंभीर
परिवार पर हमला, छह घायल, तीन गंभीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। कैंपटी फॉल बाजार में मामूली विवाद में बंग्लो की कांडी गांव के दर्जनभर लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला सहित तीन गंभीर घायलों को देहरादून रेफर किया गया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को सुमेर सिंह का बंग्लों की कांडी गांव के कुछ लोगों का विवाद हो गया था। तब व्यापार संघ अध्यक्ष सुंदर सिंह रावत ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बंग्लो की कांडी के दर्जन भर लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियारों के साथ सुमेर सिंह के परिवार पर हमला कर दिया। जिसमें एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कम्मो देवी (34) पत्नी सुमेर सिंह, सुरजीत (27) पुत्र विजय सिंह, रितेश (16) पुत्र शूरवीर सिंह, सुमेर सिंह (38) पुत्र सूरत सिंह, मनवीर (27) पुत्र दिवान सिंह, अरविंद (30) विजय सिंह हैं।
विज्ञापन

घायलों को मसूरी के राजकीय सेंट मैरीज अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करवाने के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया है। जिनमें एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इनमें से कम्मो देवी, अरविंद और मनवीर को दून रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि रोबिन सिंह पंवार निवासी गैड पीओ ख्यार्सी जौनपुर की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर सुरेश सिंह, रमेश, रवि, जगदीश, बलदेव, विजय सिंह, निवासी बंग्लो की कांडी थाना कैंपटी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नंदलाल रुड़ी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed