फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिन में 7427 ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति

15 दिन में 7427 ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति

Wed, 05 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
15 दिन में 7427 ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति
7427 ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। प्रदेशभर में यातायात पुलिस ने 15 दिन के भीतर करीब आठ हजार लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की है। यातायात पुलिस और सिटी पेट्रोल यूनिट की यह कार्रवाई पिछले साल की संपूर्ण वर्ष की कार्रवाई से भी ज्यादा है। साल 2017 में पूरे वर्ष में महज छह हजार ड्राइविंग लाइसेंसों को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई थी।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने सड़क सुरक्षा समिति का गठन किया गया था। इस समिति के निर्देशन में यातायात से संबंधित छह अपराधों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की जा रही है। इनमें शराब पीकर वाहन चलाना, रैश ड्राइविंग करना, रेड लाइट जंप करना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, ओवरलोडिंग करना आदि शामिल हैं। इनमें पहले तीन महीने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की जाती है, दूसरी बार में चेतावनी और तीसरी बार में लाइसेंस निरस्त किए जाने की संस्तुति पुलिस की ओर से की जाती है।
विज्ञापन

यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि 20 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेशभर में 7427 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति करते हुए उन्हें संबंधित संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में भेजा गया है। इनमें रेड लाइट जंप के 1600 मामले आए, जिनमें 1204 में लाइसेंस निलंबन की संस्तुति हुई। जबकि ओवर स्पीड में 2657 में से 2180 में, ओवरलोडिंग के 1348 में से 1024 मालवाहक वाहनों में सवारियां भरने के 548 में से 457 में, मोबाइल प्रयोग के 2825 में से 2357 में और नशे में वाहन चलाने के 479 मामलों में से 205 में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed