{"_id":"5a9ef0f64f1c1bbd218b6a07","slug":"181520365814-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी नंबर प्लेट लगा चला रहा था चोरी की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी नंबर प्लेट लगा चला रहा था चोरी की बाइक
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
फर्जी नंबर प्लेट लगा चला रहा था चोरी की बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। डालनवाला कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर शाम चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक और एक स्कूटर भी बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि करणपुर चौकी पुलिस ने ओल्ड सर्वे रोड पर मंगलवार शाम चेकिंग अभियान चला रखा था। इसी दौरान एक युवक बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। उसे रोक कर चेक किया गया तो पता चला कि बाइक पर जो नंबर लिखा है वह उसका है ही नहीं। इस पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम पंकज ढौंडियाल बताया। उसने नवंबर 2016 में राजपुर से यह बाइक चोरी की थी। वह बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलता था। पंकज के खिलाफ सिटी कोतवाली, पटेल नगर कोतवाली, राजपुर थाना और डालनवाला कोतवाली में मामले दर्ज हैं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक बाइक और एक स्कूटर भी बरामद किया है।