{"_id":"5a3976404f1c1ba7678c2ad3","slug":"171513715264-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एल्जाइमर बीमारी के लिए एमआरआई जरूरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एल्जाइमर बीमारी के लिए एमआरआई जरूरी
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के संगठक महाविद्यालय महिला तकनीकी संस्थान, उत्तरप्रदेश एवं बांग्लादेश आईईईई अध्याय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तकनीकी गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मंगलवार को समापन हो गया।
सम्मेलन में 10 से अधिक देशों के विशेषज्ञों ने ऊर्जा प्रबंधन, संचार एवं नवीन तकनीकों पर अपने शोध के बारे में जानकारी दी। विशेषज्ञों ने कहा कि हमें हर वर्ष अपने दिमाग का एमआरआई कराना चाहिए। इससे समय रहते अल्जाइमर नाम की बीमारी होने का पता चल जाएगी। सुनीता गर्ग ने कहा कि महिलाएं अपने कार्य और घर के बीच में सामंजस्य स्थापित कर सफलता हासिल कर सकती हैं। बांग्लादेश से आए प्रतिभागियों ने हारमोनिक फिल्टर के बारे में जानकारी दी। संस्थान निदेशक ने प्रतिभागियों एवं संचालन समिति के सदस्यों को बधाई दी। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ कुंवर सिंह बैसला एवं उप कुल सचिव डॉक्टर एसपीएस रावत ने शोधार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किए। आखिरी दिन 40 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान आयोजन समिति के डॉक्टर आशीष बगवाड़ी, पुनीत सिंह, केसी मिश्रा और संजय चौहान मौजूद रहे।