फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इलाज के दौरान बच्ची की मौत, हंगामा

इलाज के दौरान बच्ची की मौत, हंगामा

Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
इलाज के दौरान बच्ची की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में शनिवार को इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में देर रात तक हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की ओर से बच्ची के इलाज में लापरवाही बरती गई। सूचना पर पहुंची हरबर्टपुर चौकी पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार लखनवाला निवासी 10 वर्षीय मुस्कान को शनिवार दोपहर उल्टी-दस्त की शिकायत पर लेहमन अस्पताल हरबर्टपुर में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि बच्ची को भर्ती कराने के बाद वह लोग घर चले गए। शाम पांच बजे जब दोबारा अस्पताल पहुंचे बच्ची को इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बच्ची को जिस वार्ड में शिफ्ट किया गया था, वहां काफी गर्मी थी। बच्ची की स्थिति को देखकर डॉक्टर को बुलाया गया, लेकिन डॉक्टर भी समय पर नहीं पहुंचे। बच्ची के चाचा मोहम्मद इसरार का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी का कहना है कि अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराया। उधर, अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक वीजू जॉन का कहना है कि अस्पताल की ओर से बच्ची के इलाज में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं की गई। बच्ची पिछले 2 दिनों से उल्टी-दस्त से पीड़ित थी, जिसे शनिवार को अस्पताल लाया गया था। बच्ची को ग्लूकोस देने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए शाम 4 बजे इमरजेंसी से वार्ड में शिफ्ट किया गया था, लेकिन शाम को इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed