फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मैक्स खाई में गिरने से 12 लोग घायल

मैक्स खाई में गिरने से 12 लोग घायल

Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के समीप हुए सड़क दुर्घटना में मैक्स सवार 12 लोग घायल हो गए। जिनमें से आठ घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती किया गया। वहीं दुर्घटना में बुरी तरह से घायल चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे कर्णप्रयाग से ऋषिकेश आ रहा वाहन संख्या यूए-07एन-1063 मैक्स कौड़ियाला के समीप 300 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन

वाहन में सवार चालक सहित 11 लोग बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी आठ घायलों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में भर्ती कराया। वहीं बुरी तरह से चार घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय चिकित्सालय में भर्ती घायलों की सूची
दुर्घटना में घायल प्रमोद नेगी पुत्र भगवान सिंह उम्र 22 वर्ष, अर्चना पुत्री मोहन सिंह उम्र 19 वर्ष, आशीष पुत्र जगमोहन उम्र 24 वर्ष, विनय तोपवाल पुत्र जगमोहन सिंह 22 वर्ष सभी निवासी ग्राम पाडुली कर्णप्रयाग, गंगा सिंह पुत्र भवनु सिंह उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम चान थराली, चालक पुष्कर टम्टा पुत्र सरेली टम्टा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम स्यालकू आदिबद्री चमोली, कमला देवी पत्नी मोहन लाल उम्र 50 वर्ष कर्णप्रयाग चमोली, रोशनी रावत पुत्री प्रेम सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पुरोला उत्तरकाशी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स में भर्ती घायलों की सूची
दुर्घटना में घायल सूरज पुत्र पुष्कर लाल उम्र 19 वर्ष निवासी जोशीमठ, राहुल चौहान पुत्र रघुवीर सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी दिगोली मायापुर चमोली, दीपक आर्य पुत्र मोहनलाल आर्य उम्र 28 वर्ष निवासी प्रेम नगर कर्णप्रयाग चमोली, लक्ष्मण सिंह पुत्र गंगा सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी चमोली को एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed