{"_id":"5b524a114f1c1b3a748b5e8c","slug":"153211956520-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रुकवाया नाबालिग का विवाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रुकवाया नाबालिग का विवाह
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में नाबालिग की शादी कराने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस वर और वधू दोनों पक्षों को थाने ले आई। जांच-पड़ताल में पता चला कि नाबालिग को 18 वर्ष पूर्ण होने पर अभी एक माह का समय शेष है। इस पर पुलिस ने परिजनों को किशोरी के बालिग होने पर ही शादी कराने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को शादी समारोह चला रहा था। बताया जा रहा है कि लड़की के कुछ परिजन शादी से खुश नहीं था। जिस पर उन्होंने लड़की के नाबालिग होने की जानकारी ग्राम प्रधान को दी। इस पर ग्राम प्रधान की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शादी को रुकवा दिया। पुलिस वर और वधू दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि लड़की अभी बालिग नहीं है। उसे बालिग होने में एक माह का समय शेष है। इस पर पुलिस ने परिजनों को किशोरी के बालिग होने पर ही विवाह कराने की सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।