{"_id":"5b0725844f1c1b8c6e8b4751","slug":"152719500711-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में लापता हुए किशोरों के शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में लापता हुए किशोरों के शव बरामद
Updated Fri, 25 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
डाकपत्थर चौकी क्षेत्र अंतर्गत यमुना नदी में लापता हुए किशोरों का शव बृहस्पतिवार को पुलिस ने स्टेट डिजास्टर रस्पिोंस फोर्स (एसडीआरएफ) के जवानों और गोताखोरों की मदद से नदी से बरामद कर लिए है। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद शवों को पंचनामा भरने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजनों को सौंप दिया गया।
मालूम हो कि बीते बुधवार को नहाने के दौरान लक्ष्य (17) पुत्र विजय कुमार और अनस (15) पुत्र नईम दोनों निवासी टोंस कॉलोनी नियर पोस्ट ऑफिस नदी की तेज धारा में लापता हो गए थे। दोनों लक्ष्य के भाई लोकेश (13) के साथ नदी में नहाने के लिए गए थे। सेंट मेरी स्कूल के पास नदी की गहराई और पानी का बहाव तेज होने के कारण तीनों डूबने लगे थे। जिसमें से लोकेश को वहां से गुजर रहे एक युवक ने बचा लिया था। लक्ष्य और अनस दोनों तेज बहाव में लापता हो गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और जल पुलिस की मदद से सर्च अभियान चलाया था, लेकिन पुलिस को कोई खास कामयाबी हाथ नहीं लग सकी थी। दिन ढलने के बाद अभियान को रोक दिया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे दिन निकलने के साथ ही पुलिस ने दुबारा से नदी में सर्च अभियान चलाया। ऋषिकेश से आए एसडीआरएफ की टीम और गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दोनों किशोरों के शव को सुबह 9:30 बजे सेंट मेरी स्कूल के पास से बरामद कर लिया। चौकी प्रभारी शमशेर अली ने बताया कि दोनों किशोरों के शव गहराई अधिक होने के कारण नीचे पत्थरों के बीच में फंस गए थे।
चेतावनी के बाद भी नहाने से गुरेज नहीं
जिस जगह पर दोनों किशोर नहाने के दौरान नदी में डूबे। वह जगह बेहद खतरनाक है। पूर्व में भी कई लोग इस जगह पर नहाने के दौरान नदी में डूबकर मौत के शिकार हो चुके हैं। यूजेवीएनएल ने भी इस जगह पर चेतावनी बोर्ड लगाए हुए हैं। जहां साफ लिखा है कि नदी में पानी बहुत गहरा और बहाव बहुत तेज है। कृपया नदी में नहाने और हाथ-मुंह धोने के लिए नहीं उतरे। इसके बाद भी यहां पर अक्सर बच्चे नहाने के लिए नदी में उतर जाते हैं।