{"_id":"6a99c8ec0970b040ab04e12a","slug":"lab-technician-arrested-seven-months-after-womans-death-due-to-wrong-treatment-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-183580-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गलत इलाज से महिला की मौत के मामले में सात महीने बाद एलटी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गलत इलाज से महिला की मौत के मामले में सात महीने बाद एलटी गिरफ्तार
विज्ञापन
निगोही पुलिस की गिरफ्त में आरोपी रजनीश। स्रोत: पुलिस
निगोही। गांव पिपरिया बांसखेड़ा निवासी सुधीर की गर्भवती पत्नी सोनी देवी की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत के मामले में वांछित लैब टेक्नीशियन (एलटी) रजनीश कुशवाहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
24 फरवरी 2026 को सुधीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि गर्भवती पत्नी सोनी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बे में स्थित रजनीश कुशवाहा के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया था। बच्चे के जन्म के दौरान गलत इंजेक्शन लगा देने से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कथित डॉक्टर रजनीश कुशवाहा, आशा सुशीला देवी और एक अन्य पर गैरइरादतन हत्या और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
पुलिस की जांच में सामने आया कि रजनीश डॉक्टर नहीं, बल्कि एलटी है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच की थी। आरोपी ने ग्लोबल अस्पताल को बंद कर दूसरी जगह अस्पताल खोल लिया था। करीब सात महीने से वांछित आरोपी रजनीश को पुलिस ने निगोही-बीसलपुर मार्ग पर कैमुआ नाला के पास गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि मुख्य आरोपी रजनीश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
-- --
गर्भवती की मौत के बाद मामले की जांच की गई थी। इसमें उसके अस्पताल का पंजीकरण नहीं मिला था।
- डॉ.विवेक मिश्रा, सीएमओ