{"_id":"5a72294d4f1c1b462c8b55b9","slug":"15174313239-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में छह ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में छह ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
Updated Thu, 01 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर।
पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाते हुए छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को सीज कर दिया। अभियान की भनक लगते ही नदी में खनन कर रहे चालक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर छोड़ हिमाचल की सीमा में भाग खड़े हुए। पुलिस ने सभी चालकों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है।
मंगलवार की रात को पुलिस ने कोतवाल शिशुपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में जलालिया, पुल नंबर-1, नवाबगढ़, भीमावाला नाव घाट, ढकरानी और ढालीपुर में यमुना नदी पर छोपमारी अभियान चलाया। पुलिस को देख खनन कर रहे माफिया में हड़कंप मच गया। सभी खनन सामग्री और ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ हिमाचल की सीमा में भाग गए।
कोतवाल ने बताया कि जलालिया घाट से चार और भीमावाला घाट से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा गया। सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है। आरोपी चालकों की तलाश तेज कर दी गई है। अभियान में चौकी प्रभारी डाकपत्थर शमशेर अली, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर रामनरेश शर्मा, चौकी प्रभारी कुल्हाल अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक रतन सिंह बिष्ट, सनोज कुमार, कांस्टेबल मुकेश चमोली, नीरज कुमार, अरुण कुमार, किरणपाल सिंह, ताराचंद, त्रेपन सिंह, मुन्ना सिंह, रविंद्र कुमार शामिल रहे।