फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विदेशी महिला पर जानलेवा हमले का प्रयास

विदेशी महिला पर जानलेवा हमले का प्रयास

Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
विदेशी महिला पर जानलेवा हमले का प्रयास
विज्ञापन

-- परमार्थ निकेतन आश्रम की घटना, आरोपी बाबा गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
परमार्थ निकेतन आश्रम में बृहस्पतिवार देरशाम एक बाबा ने अमेरिकी मूल की एक महिला पर चाकू से जानलेवा हमले का प्रयास किया। आरोपी बाबा को आश्रम के कर्मचारियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने आश्रम के सेवक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे पौड़ी स्थित न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
थाना लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम के सेवक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को आश्रम के घाट पर सांध्य कालीन गंगा आरती से अमेरिका निवासी महिला लोरी लसिन आश्रम में लौट रही थी। इसी बीच स्वामी सुरेेशानंद उसके पीछे दौड़ता हुआ आया और उस पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

बताया कि आश्रम के कर्मचारियों ने उसे पकड़कर चाकू छीन लिया। पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे आश्रम से ही गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक जगवीर सिंह सजवाण ने बताया कि आरोपी सुरेशानंद परमार्थ आश्रम में ही रहता था। बताया कि उसने पूछताछ में जानलेवा हमले का प्रयास करने की कोई वजह नहीं बताई है। सजवाण ने बताया कि बाबा के खिलाफ हत्या का प्रयास करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को पौड़ी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed