{"_id":"59b0272d4f1c1bf47f8b463e","slug":"15047166053-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से ज्वालापुर फाटक को तोड़कर भाग निकला चालक, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से ज्वालापुर फाटक को तोड़कर भाग निकला चालक, गिरफ्तार
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के नजदीक फाटक को तोड़कर भागने में कामयाब रहे चालक को ट्रक सहित आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। फाटक के गेट बैंड हो जाने से सिगनल आदि खराब होने पर ट्रेनों को चैन लगाकर निकाला गया।
ज्वालापुर रेलवे फाटक से यातायात का अधिक दबाव रहता है। बंद होने पर भारी संख्या में दोनों ओर वाहन खड़े हो जाते हैं। ट्रेन के गुजरने के बाद फाटक खुलने पर एक ट्रक गेट बैंड को तोड़ते हुए निकल गया। फाटक कर्मी ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया। गेट बैंड टूटने से सिगनल भी खराब हो गया। ऐसे में चैन लगाकर ट्रेनों को निकाला गया। रेलवे के मैकेनिकों ने गेट बैंड की मरम्मत की। इस दौरान अधिक देर तक फाटक के बंद होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर आरपीएफ थाना के उप प्रभारी इंद्रकांत शर्मा मौके पर पहुंचे और गेटमैन से ट्रक के संबंध में जानकारी ली। गेटमैन की निशानदेही पर ज्वालापुर में सामान लेकर आ रहे ट्रक को आरपीएफ जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया। एसआई इंद्रकांत शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक प्रमोद यादव पुत्र जयभगवान निवासी एटा मैनपुरी को गिरफ्तार करते हुए रेलवे संपत्ति को क्षति पहुंचाने, सिगनल प्रभावित होने आदि धाराओं में चालान करतेे हुए कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी चालक को जेल भेज दिया।