फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   75 कंपनियों ने दबाए पीएफ के 3.7 करोड़ रुपये

75 कंपनियों ने दबाए पीएफ के 3.7 करोड़ रुपये

Fri, 15 Jun 2018 01:44 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
75 कंपनियों ने दबाए पीएफ के 3.7 करोड़ रुपये
प्रदेश के लिए -
विज्ञापन

75 कंपनियों ने दबाए पीएफ के 3.7 करोड़ रुपये
कई माह से जमा नहीं करा रही हैं, ईपीएफओ ने जारी किया नोटिस
- 25 जून तक जमा नहीं किया तो की जाएगी सख्त कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड की 75 कंपनियों को कर्मचारियों के प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) का पैसा न देने पर ईपीएफओ ने नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों पर 3.5 करोड़ रुपये बकाया है। ईपीएफओ के मुताबिक अगर 25 जून तक पैसा जमा नहीं कराया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रदेश में 150 कंपनियों में से हाल ही में 75 कंपनियों ने पीएफ का बकाया जमा करा दिया है। अब 75 कंपनियां ऐसी हैं जो कि लंबे समय से कर्मचारियों के पीएफ का 3.7 करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी कंपनियों को नोटिस जारी किया गया है। कंपनियों ने अगर समय से पैसा जमा नहीं कराया तो उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे बकाएदारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और धारा 409 के तहत कार्रवाई की जाएगी। बकाएदारों में सर्वाधिक देहरादून के 14 और हरिद्वार के लिए 13 कंपनियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा रुड़की के 11 बकाएदार हैं।
विज्ञापन


कार्रवाई का प्रावधान
आईपीसी की धारा 406 (अमानत में खयानत) के तहत तीन वर्ष की सजा और आर्थिक दंड या दोनों का प्रावधान है। यह एक गैर जमानतीय संज्ञेय अपराध है। इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है। इस अपराध में कोर्ट की अनुमति से समझौता किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीसी की धारा 409 (लोकसेवा द्वारा विश्वास का हनन) के तहत 10 वर्ष की सजा और आर्थिक दंड का प्रावधान है। यह एक गैर जमानतीय अपराध है और इसकी सुनवाई प्रथम श्रेणी के मजिस्ट्रेट द्वारा की जाती है। यह अपराध समझौता योग्य नहीं है।


प्रमुख बकाएदार कंपनियां
कंपनी का नाम बकाया राशि (रुपये में)
सरस्वती फाउंड्री सर्विस, हरिद्वार 371046
रित्विक प्रोजेक्ट प्राइवेट, जोशीमठ 246483
उत्तरांचल इनवायरमेंट, देहरादून 2282343
इंडस्ट्रियल सिक्योरिटीज फोर्स, देहरादून 5703850
यूएम ऑटोकॉम प्राइवेट लिमिटेड, रुड़की 2009960
यूनिटेक मशीन लिमिटेड, रुड़की 2994778
गोयल लाइटिंग, हरिद्वार 889597
निखिल इंटरनेशनल, देहरादून 4066291
मिसपोर्ट मैन्युफैक्चरिंग, देहरादून 1989500
एचक्यू लैंप्स, हरिद्वार 798458
सिद्धि विनायक, हरिद्वार 723388
गैमन इंजीनियर्स, देहरादून 640870
गैमन इंडिया लिमिटेड, विकासनगर 2906837
एसएस इफ्रंाटैक्स, रुड़की 556679
द ग्लोबल लर्निंग, देहरादून 540685
टाइगर स्टील्स इंजीनियरिंग, हरिद्वार 2016636
एनटीएल इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, देहरादून 2669985
ट्रेडिंग इंजीनियर्स, रुड़की 724583
शिवाशीष सिक्योरिटी, रुड़की 477073
म्यूनिसिपल काउंसिल, रुड़की 909452
नवयुग इंडस्ट्रीज, हरिद्वार 1554624
टिहरी गढ़वाल दुग्ध, टिहरी 1060688
बांबे कंस्ट्रक्शन कंपनी, चमोली 413680
एनएसबी बीपी सॉल्यूशन, देहरादून 747844
ओरीजिन फॉर्मूलेशन, कोटद्वार 1182978
निर्मल प्लेसमेंट एजेंसी, देहरादून 647048
मॉडर्न स्कूल, ऋषिकेश 319013
श्री बालाजी एसोसिएट्स, हरिद्वार 313968
कॉमर्शियल ऑटो प्राइवेट लिमिटेड, देहरादून 581680
बालाजी एसोसिएट्स, लक्सर 288341
एवी प्लेसमेंट, देहरादून 521600
संजीव कंस्ट्रक्शन, देहरादून 255715
कृष्णा प्लेसमेंट सर्विस, हरिद्वार 252795
शिव महिमा कारपोरेशन, हरिद्वार 235280
एपीआई मोटर्स, रुड़की 466088
गणपति इंटरप्राइजेस, हरिद्वार 448276
विक्रम सिंह, रुड़की 445528
साईं इंटरप्राइजेज, हरिद्वार 451685
मो. नावेद, रुड़की 450969
पॉलिकैब इलेक्ट्रॉनिक्स, रुड़की 772255
रुड़की मैथडिस्ट, रुड़की 427616
टी चौक लैब्स प्राइवेट लिमिटेड, देहरादून 415288
र्साइं एसोसिएट्स, हरिद्वार 212544
सेल्फ हेल्प सोसाइटी, नई टिहरी 203938
यूटोपिया ऑटो प्राइवेट लि., देहरादून 198135
ओपल लक्जरी टाइम प्रोडक्ट्स, रुड़की 871035
एसएन कंस्ट्रक्टर, हरिद्वार 186702
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed