फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दौर में उतराखंड के दो बाल वैज्ञानिक

विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दौर में उतराखंड के दो बाल वैज्ञानिक

Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दौर में उतराखंड के दो बाल वैज्ञानिक
विज्ञान कांग्रेस के अंतिम दौर में उत्तराखंड के दो बाल वैज्ञानिक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2017 के अंतिम दौर के लिए पहली बार राज्य के दो बाल वैज्ञानिक अंजलि बलूनी और सुमित पांडेय चयनित किए गए हैं। अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में देश के 28 राज्यों के 900 बाल वैज्ञानिक शिरकत कर रहे हैं। अंतिम दौर के लिए कुल 9 राज्यों के 34 बाल वैज्ञानिकों का चयन किया गया है। इनमें दो बाल वैज्ञानिक उत्तराखंड के हैं।

उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के प्रबंधक जनसंपर्क अमित पोखरियाल ने बताया कि गुजरात साइंस सिटी में 27 से 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के 13 बाल वैज्ञानिक हैं। ये उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, बागेश्वर, टिहरी एवं ऊद्यमसिंह नगर जिले से राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। राज्य से पहली बार दो बाल वैज्ञानिकों का अंतिम दौर के लिए चयन हुआ है, जिनमें जीआईसी, गोनीखाल, टिहरी गढ़वाल की अंजली बलोनी और आरजीएनवी, खटीमा, ऊद्यमसिंह नगर के सुमित पांडेय हैं। अंजलि ने स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण और सुमित ने प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन विषय पर प्रस्तुतिकरण दिया और अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed