{"_id":"5ef5e8c209c3fd27142c88f8","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-55-thousand-corona-samples-examined-in-104-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: उत्तराखंड में 2700 पार कर चुका संक्रमितों का आंकड़ा, 104 दिनों में 55 हजार सैंपलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: उत्तराखंड में 2700 पार कर चुका संक्रमितों का आंकड़ा, 104 दिनों में 55 हजार सैंपलों की जांच
Fri, 26 Jun 2020 07:28 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 26 Jun 2020 07:28 PM IST
सार
- प्रदेश में प्रति लाख पर लगभग 440 सैंपलों की जांच
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश में 104 दिनों के भीतर सवा करोड़ की आबादी पर सिर्फ 55 हजार सैंपलों की जांच हो पाई है। प्रदेश में प्रति लाख पर लगभग 440 सैंपलों की जांच हो रही है। यह दर राष्ट्रीय औसत से लगभग 17 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 15 मार्च से लेकर अब तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2700 पार हो चुका है। कोरोना काल के शुरूआती दिनों की तुलना में प्रदेश में सैंपलों की जांच बढ़ी है। इसके बावजूद अन्य हिमालयी राज्यों की तुलना में उत्तराखंड में सैंपलिंग की दर कम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Coronavirus: दून अस्पताल में भर्ती उत्तरकाशी के कोरोना संक्रमित युवक की मौत, माता-पिता भी पॉजिटिव
विज्ञापन
104 दिनों के भीतर प्रदेश की सवा करोड़ की आबादी पर अब तक लगभग 55 हजार सैंपलों की जांच हुई है। सैंपलों की जांच में और तेजी आती है तो संक्रमित मामले भी बढ़ेंगे। प्रदेश के सभी 13 जिलों से विभाग ने 61165 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसमें 55 हजार सैंपलों की जांच हुई है।
प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि पहले की तुलना में प्रदेश में कोविड सैंपलिंग बढ़ी है। इसमें और तेजी लाने के लिए मेडिकल कालेजों में स्थापित प्रयोगशालाओं की क्षमता बढ़ाने के लिए हाईटेक मशीन लगाने के लिए सरकार ने 11.25 करोड़ की राशि मंजूर की है। प्रत्येक जिले में ट्रूनेट मशीन स्थापित की गई है।
जांच का जिलेवार आंकड़ा
जनपद आबादी (लाख में) सैंपलों की संख्या
देहरादून 16.96 18729
टिहरी 6.19 3914
रुद्रप्रयाग 2.42 1519
चमोली 3.92 ं 2469
नैनीताल 9.54 6823
उत्तरकाशी 3.3 1610
अल्मोड़ा 6.23 2873
हरिद्वार 18.90 9737
चंपावत 2.6 1072
बागेश्वर 2.6 1310
पिथौरागढ़ 4.83 1623
ऊधमसिंह नगर 16.48 7166
पौड़ी 6.87 2320
देहरादून 16.96 18729
टिहरी 6.19 3914
रुद्रप्रयाग 2.42 1519
चमोली 3.92 ं 2469
नैनीताल 9.54 6823
उत्तरकाशी 3.3 1610
अल्मोड़ा 6.23 2873
हरिद्वार 18.90 9737
चंपावत 2.6 1072
बागेश्वर 2.6 1310
पिथौरागढ़ 4.83 1623
ऊधमसिंह नगर 16.48 7166
पौड़ी 6.87 2320