फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: corona Positive youth From Uttarkashi died in in Doon Hospital

Coronavirus: दून अस्पताल में भर्ती उत्तरकाशी के कोरोना संक्रमित युवक की मौत, माता-पिता भी पॉजिटिव

Fri, 26 Jun 2020 12:22 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: corona Positive youth From Uttarkashi died in in Doon Hospital
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती उत्तरकाशी के एक युवक की बृहस्पतिवार तड़के मौत हो गई। एम्स से आई जांच रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव निकला। युवक के माता-पिता भी संक्रमित बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के नजदीक एक मोहल्ले के युवक को सांस लेने में दिक्कत के चलते 22 जून को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अगले दिन ट्रूनेट मशीन से जांच में युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। दिक्कत बढ़ने पर उसे 24 जून की रात दून अस्पताल रेफर किया। यहां उसकी मौत हो गई। युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। लेकिन उसके पिता कुछ दिन पहले दिल्ली से लौटे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : पंतनगर के क्वारंटीन सेंटरों से चार संदिग्ध फरार, पुलिस में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ट्रक के कारोबार से जुड़े हैं। सूत्रों के अनुसार, ट्रक यूनियन में पदाधिकारी होने की वजह से वह कलक्ट्रेट में हुई बैठकों में जाते रहे। हालांकि प्रशासन बीते माह से उनके किसी बैठक में शामिल होने की बात से इनकार कर रहा है, लेकिन फिर भी एहतियातन यूनियन से जुड़े चालकों और अन्य कर्मियों की उन्होंने सैंपलिंग कराने की तैयारी कर ली है।

डीएम डॉ. आशीष चौहान के मुताबिक युवक की मौत का कारण एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (श्वसन संबंधी गंभीर परेशानी) है। पूर्व में युवक को निमोनिया की शिकायत होने का भी पता चला है।

भूस्खलन के चलते आधे घंटे फंसी रही एंबुलेंस

दून अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उत्तरकाशी से युवक को लेकर चली एंबुलेंस रास्ते में करीब पौने घंटे तक अटकी रही। सूचना पर देहरादून सीएमओ कार्यालय से वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस भेजी गई। इस बीच करीब आधा से पौना घंटे लग गया। तब तक सड़क से मिट्टी हटने की वजह से उत्तरकाशी वाली एंबुलेंस दून के लिए रवाना हो चुकी थी। एक डॉक्टर के मुताबिक, युवक को न्यूमोनिया के साथ कोरोना भी था। ऐसे में लंबा सफर होने और समय पर वेंटिलेटर आदि की सुविधा न मिलने पर युवक को सांस लेने में दिक्कत बढ़ गई थी।

दून अस्पताल पहुंचते ही आईसीयू में भर्ती कराया
कोरोना के स्टेट को-ऑडिनेटर एवं दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढे़ पांच बजे युवक को दून अस्पताल पहुंचते ही आईसीयू में भर्ती किया। हालत ज्यादा खराब होने पर करीब 40 मिनट बाद युवक ने दम तोड़ दिया। दोपहर बाद कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार, शव परिजनों को सौंप दिया है। पीपीई किट और अन्य सुरक्षा उपायों के साथ सरकारी एंबुलेंस से शव को रायपुर के नजदीक स्थित श्मशान घाट ले जाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया।

मोहल्ले को कंटेनमेंट जोन बनाया
युवक के मोहल्ले को प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन घोषित कर आवाजाही पर रोक लगा दी है। यहां 20 लोगों की रैपिड सैंपलिंग कराई गई। इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके सैंपल जांच के लिए एम्स भेज दिए हैं। युवक और उसके परिजनों के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।

सर्वे टीम को किया अलर्ट
कुछ लोग झूठ बोलकर जिले में प्रवेश कर रहे हैं। होम क्वारंटीन के उल्लंघन करने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। डीएम के अनुसार इसके लिए सर्वे टीम को अलर्ट कर दिया है। जिले में विस्तृत सर्वेक्षण कर खांसी, जुकाम, बुखार आदि के लक्षण वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed