फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress party protest against inflation in Uttarakhand

सिलिंडरों पर पहनाई माला, बजाई घंटियां: प्रदेशभर में महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Thu, 31 Mar 2022 03:29 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Mar 2022 03:29 PM IST
सार

कांग्रेस की ओर से देशभर में आज से कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Congress party protest against inflation in Uttarakhand
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से तीन चरणों में देशभर में ‘महंगाई मुक्त भारत अभियान’ के तहत विरोध प्रदर्शन करने की रणनीति है। इसी कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड में भी जिला, विधानसभा और ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 


प्रदेश महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस की ओर से देशभर में आज से कांग्रेस कार्यकर्ता व आम लोग अपने-अपने घरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलिंडर को माला पहनाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही ढोल-घंटियां एवं अन्य उपकरण बजाकर भाजपा सरकार का ध्यान गैस-पेट्रोल-डीजल के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि की ओर आकर्षित कर रहे हैं। 

विज्ञापन


इसके बाद दो से चार अप्रैल के बीच जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ आयोजित किए जाएंगे। तीसरे चरण में सात अप्रैल को प्रदेश मुख्यालयों में राज्य स्तरीय ‘महंगाई मुक्त भारत धरना एवं मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव सहित देशभर में हुए विधानसभा चुनावों में जनता से पेट्रोलियम पदार्थों के दाम कम करने और महंगाई पर अकुंश लगाने का वादा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में 75 प्रतिशत की कमी होने के बाद भी पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की दरों में लगातार वृद्धि कर आम आदमी की जेब पर डाका डाला गया है। पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में लगातार की जा रही भारी वृद्धि के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के हितों पर भारी चोट पहुंची है।

भाजपा राज में त्राहिमाम-त्राहिमाम

कैंट विधानसभा क्षेत्र के बल्लीवाला में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में भारी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान धस्माना ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद पूरे देश में व उत्तराखंड में जिस प्रकार से केंद्र व राज्य सरकार ने महंगाई को खूंटे से खोला आम आदमी एक बार फिर भाजपा राज में त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहा है और महंगाई जोंक की तरह लोगों पर चिपट कर खून चूस रही है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पूर्व लगभग चार महीनों तक देश में पेट्रोल डीजल रसोई गैस के दाम स्थिर रहे लेकिन चुनाव परिणामों के आते ही भाजपा जनता की परेशानियां भूल गई है। पेट्रोल डीजल फिर सौ पार जा रहा और रसोई गैस एक हज़ार छू रही। खाद्य तेल ,अनाज व दालों की कीमतें भी आसमान पर हैं और आम नागरिक के घर दो समय चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। धस्माना ने कहा कि अब जनता की बदहाली कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा की इस हिटलरशाही के खिलाफ कांग्रेस एक बार फिर सड़कों पर उतरने के लिए तैयार है और आज उसकी शरुआत हो गई है। 

ये भी पढ़ें...ऊर्जा निगम को असहायों पर नहीं आया तरस: मानसिक रूप से कमजोर महिला का काटा बिजली कनेक्शन, मासूमों को रात काटनी हो रही मुश्किल
 

बल्लीवाला में जबरदस्त प्रदर्शन

इससे पूर्व धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बल्लीवाला में जबरदस्त प्रदर्शन कर केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुमित खन्ना, पार्षद सुमित्रा ध्यानी, गोरखा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
 

महंगाई के विरोध में धरना

नई टिहरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में महंगाई के विरोध में धरना दिया। पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed