फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Energy Corporation disconnected the electricity connection of a mentally challenged woman

ऊर्जा निगम को असहायों पर नहीं आया तरस: मानसिक रूप से कमजोर महिला का काटा बिजली कनेक्शन, मासूमों को रात काटनी हो रही मुश्किल

Thu, 31 Mar 2022 01:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 31 Mar 2022 01:03 PM IST
सार

हरिद्वार में मानसिक रूप से कमजोर महिला का विभाग ने बिजली कनेक्शन काट दिया है। महिला के पति की कोरोना काल में मौत हो गई थी। महिला के तीन मासूम बच्चे हैं, इन मासूम बच्चों की देखरेख की जिम्मेदारी उनकी बुआ पर है। 

विज्ञापन
Energy Corporation disconnected the electricity connection of a mentally challenged woman
बिजली मीटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार तहसील क्षेत्र के गांव सोहलपुर सिकरोड़ा की मानसिक रूप से कमजोर महिला और उसके तीन मासूमों पर भी ऊर्जा निगम को तरस नहीं आया। ऊर्जा निगम ने बकाया नहीं चुकाने पर महिला के घर का बिजली का कनेक्शन काट दिया। खास बात यह है कि बच्चों के पिता की मौत कोरोनाकाल में हो चुकी है। मासूम की देखरेख की जिम्मेदारी उनकी बुआ पर है। 
विज्ञापन


गांव सोहलपुर सिकरोड़ा निवासी अनिल कुमार की मई 2021 कोरोनाकाल में मौत हो गई थी। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़कर गए। इनमें एक की उम्र दो, दूसरे की चार और तीसरे बच्चे की छह साल है। अनिल की मानसिक रूप से कमजोर है। अनिल की बहन शालिनी बच्चों की देखरेख करती है। 
विज्ञापन


अनिल के परिवार पर ऊर्जा निगम का 63 हजार रुपये का बकाया है। बिल जमा नहीं करने पर ऊर्जा निगम ने दस दिन पहले कनेक्शन काट दिया। ऊर्जा निगम इन दिनों बकाया भुगतान जमा नहीं करने वालों के खिलाफ अभियान चला रहा है। ऐसा नहीं कि अनिल का बकाया रह गया हो। शहर से लेकर देहात तक ऐसे कई रसूखदार हैं जिनका बकाया लाखों में है। विभाग ऐसे रसूखदारों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करता, लेकिन एक बेबस परिवार को ऊर्जा निगम ने कोई वक्त नहीं दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल बिजली का बिल जमा नहीं करने पर विद्युत कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें हो सकता है कि इनका भी कनेक्शन काटा गया हो। बच्चे छोटे हैं, इसलिए मानवता के आधार पर कुछ राहत देने के लिए प्रयास किया जाएगा। - नंदिता अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, रुड़की ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed