फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रशर मालिकों से जुर्माने की रिकवरी शुरू

क्रशर मालिकों से जुर्माने की रिकवरी शुरू

Mon, 26 Jun 2017 10:43 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
क्रशर मालिकों से जुर्माने की रिकवरी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
जिलाधिकारी दीपक रावत की ओर से पिछले महीने स्टोन क्रशरों पर की गई छापेमारी के दौरान लगाए गए जुर्माने की राशि की वसूली प्रशासन ने सुनवाई का एक मौका देने के बाद शुरूकर दी है। प्रथम चरण में चार करोड़ के रिकवरी वारंट जारी किए गए हैं। शीघ्र ही अन्य क्रशर मालिकों को भी वारंट जारी किए जाएंगे।
जिलाधिकारी दीपक रावत ने पिछले महीने पथरी और लक्सर क्षेत्र के करीब 15 स्टोन क्रशरों पर छापे मारकर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और अवैध खनन पकड़ा था। इस दौरान करीब 15 स्टोन क्रशरों पर 23 करोड़ सें ज्यादा का जुर्माने लगाया गया था। इसके बाद हरिद्वार, लक्सर और भगवानपुर तहसीलों में उनके एसडीएम द्वारा छापेमारी की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि एसडीएम के द्वारा मारे गए छापों का भी आंकलन किया गया तो पूरे जुर्माने की राशि करीब 33 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने बताया कि सभी स्टोन क्रशरों के मालिकों को सुनवाई का एक मौका भी दिया गया, लेकिन वे इस दौरान ऐसा कोई तर्क प्रस्तुत नहीं कर सके कि उनके यहां लगाए गए जुर्माने को किस आधार पर कम किया जा सके। अब जुर्माने की वसूली शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथम चरण में तीन स्टोन क्रशर मालिकों को चार करोड़ के रिकवरी वारंट जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अन्य स्टोन क्रशर मालिकों को भी रिकवरी वारंट जारी किए जाएंगे। सभी एसडीएम को उन्होंने अपनी तहसीलों में छापे मार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed