फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना को निर्वाचन आयोग की मंजूरी

Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना को निर्वाचन आयोग की मंजूरी
स्पोर्ट्स कॉलेज में मतगणना को निर्वाचन आयोग की मंजूरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी को रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में लोकसभा चुनाव की मतगणना कराने की मंजूरी दे दी है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में मतगणना केंद्रों के प्रस्तावों को आयोग ने मंजूरी दे दी है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 23 मई को सुबह आठ बजे शुरू होने वाली मतगणना के लिए विधानसभावार 14 टेबल तथा एक टेबल एआरओ के लिए लगाई गई है। इसके अतिरिक्त सर्विस मतदाताओं के ईटीपीबीएस के माध्यम से प्राप्त मतपत्रों की गणना के लिए 60 टेबल व मतदान कार्मिक, सुरक्षा कार्मिक, चालकों से प्राप्त डाक मतपत्रों की गणना के लिए 10 टेबल की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि टिहरी व हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी प्रारूप-18 भरकर अपने अभिकर्ताओं की पासपोर्ट साइज दो-दो रंगीन फोटो सहित 15 मई तक संबंधित क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराकर पास बनवा लें। उन्होंने मतगणना तैयारियों से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे समय रहते तैयारियों को पूरा कर लें। लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed