फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ब्रिडकुल में होगी 20 पदों पर भर्ती

ब्रिडकुल में होगी 20 पदों पर भर्ती

Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
ब्रिडकुल में होगी 20 पदों पर भर्ती
ब्रिडकुल में होगी 20 पदों पर भर्ती
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। ब्रिज, रोपवे, टनल एंड अदर इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (ब्रिडकुल) में 20 पदों पर भर्ती होगी। आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली भर्तियों के लिए ब्रिडकुल ने उपनल को प्रस्ताव भेजा है। इसमें परियोजना प्रबंधक, अभियंता समेत अन्य पद शामिल हैं।
दरअसल, सरकार ने हाल ही में ब्रिडकुल को चार विकासखंडों में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) का काम सौंपा है। इन चार विकासखंडों गैरसैंण, बड़कोट, बेरीनाग और गरुड़ में ब्रिडकुल से करीब सौ करोड़ की सड़कों का निर्माण होना है। इसके लिए ब्रिडकुल ने संबंधित क्षेत्रों में अपने कार्यालय खोलने और कर्मचारियों की तैनाती के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्थायी पद सृजित न होने के कारण सभी पद आउटसोर्सिंग के माध्यम से ही भरे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रबंधक निदेशक मनोज सेमवाल ने बताया कि चारों ब्लॉकों में कार्यालय के लिए जगह चिन्हित कर ली गई है। करीब 10 लोगों का स्टाफ भी वहां भेजा जा चुका है। अब परियोजना प्रबंधक, अवर अभियंता, लेखाधिकारी, स्थानिक अभियंता, सहायक के पदों पर भर्ती की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल्द बढ़ेगी पदों की संख्या
ब्रिडकुल ने प्रदेश के 10 विकासखंडों में पीएमजीएसवाई का काम मांगा था। इस प्रस्ताव पर सरकार ने चार ब्लॉक का काम तो दे दिया है लेकिन शेष छह पर अभी कोई फैसला नहीं हो पाया है। अगले कुछ दिनों में इन छह विकासखंडों का काम भी ब्रिडकुल को दिया जा सकता है। ऐसे में वहां 60 से 70 लोगों की आवश्यकता पड़ सकती है।

--
सभी चार विकास खंडों में दफ्तर के लिए जगह ढूंढ ली गई है। 10 लोगों को वहां व्यवस्थाएं बनाने को भेजा गया है। जल्द ही अन्य पदों पर भर्ती के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा। दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
- मनोज सेमवाल, प्रबंध निदेशक, ब्रिडकुल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed