फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   क्रॉप कटिंग कर गेहूं की फसल के आंकड़े जुटाए

क्रॉप कटिंग कर गेहूं की फसल के आंकड़े जुटाए

Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
क्रॉप कटिंग कर गेहूं की फसल के आंकड़े जुटाए
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

कालसी। तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल तथा सांख्यिकी अधिकारी सोनिया सैनी के नेतृत्व में कृषि एवं तहसली प्रशासन की संयुक्त टीम के राजस्व कर्मचारियों ने ग्राम कामला जाकर कृषि मंत्रालय द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रॉप कटिंग करवाई तथा गेहूं की फसल के आंकड़े मौके से एकत्र किए।

इस मौके पर तहसीलदार ने राजस्वकर्मियों को धरातल पर जाकर क्रॉप कटिंग के आंकड़े एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही क्रॉप कटिंग की रिपोर्ट समय से प्रशासन को उपलब्ध कराएं। सांख्यिकी अधिकारी सोनिया सैनी ने बताया की विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त क्रॉप कटिंग के आंकड़े सांख्यिकी विभाग उत्तराखंड द्वारा भारत सरकार को प्रेषित किए जाते हैं। वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सीसीई एग्री एप के माध्यम से ये आंकड़े भेजे जा रहे हैं। एप से भेजे जा रहे आंकड़ों में त्रुटि की कोई संभावना नहीं रहती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक रूप सिंह, राजस्व उपनिरीक्षक भीम दत्त जोशी, नाग चंद, मदन सिंह, सूर्यपाल सिंह, सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed