{"_id":"5ccdfac8bdec22078c36e221","slug":"15570030143-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनर फेस्ट के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनर फेस्ट के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनर फेस्ट के विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। झड़ीपानी स्थित सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय मैनर फेस्ट का समापन धूमधाम से हो गया। कार्यक्रम के अंतिम दिन सभी प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए व विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
शनिवार को मैनर फेस्ट के आखिरी दिन मुख्य अतिथि मिस उत्तराखंड-2018 संस्कृति भट्ट रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जूनियर व सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं रहीं। वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कॉलेज के सभी सदनों के छात्रों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान डिविजन 3-4 का आरकेस्ट्रा, इंडियन और वेस्टर्न ग्रुप सिंगिंग, माइम, डेक्लामेशन व एक्सप्रेशन समेत डिविजन वन की स्पीच व डिविजन 2-3-4 के लिए रंगोली की प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
प्रतियोगिताओं में डिविजन 1 सब-जूनियर वर्ग में क्षितिज मित्तल, डिविजन 2 जूनियर में बिसमन कौर, डिविजन 3 इंटर्स में दक्ष नारंग और डिविजन 4 सीनियर में आकाश प्रजापति चैंपियन बने। सर्वाधिक 641 अंक पाने वाले टैपसिल्स सदन को विजेता घोषित किया गया। गेट्लीज सदन 598 अंक पाकर द्वितीय व मार्थिन्स सदन 576 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
समारोह में प्रधानाचार्य ब्रदर टॉमी वर्गीस, सुपीरियर ब्रदर कैरल, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर अरनेस्ट मार्टिन, ब्रदर राजेश, सीनियर को-ऑर्डिनेटर जेडी नंदा व कल्चरल को-ऑर्डिनेटर दीपाली बल्लभ आदि मौजूद रहे। निर्णायकों में सुरमणि अग्नि वर्मा, रितेश, राहुल थापा, बेदजीत, गॉडसन, निशांत, अभिमन्यु सेन, नम्रता कपूर, आंचल मैसी, उमेश बिष्ट, शमी, हर्षित गुप्ता, अमनदीप बाजवा, विश्वजीत सरकार, गायकवाड़, विनय कुमार, उमा देउपा, चंद्रकला बिष्ट, वीना मैकग्रेगर, पैम्पोश पंवार, सुधा कोठारी, रेखा चतुर्वेदी, शाहिना, सुपता घोष, अनुपम सिंह, रोहिणी नौटियाल, सात्विका गोयल, मनुप्रताप व माइक शामिल रहे।