{"_id":"5c0984ccbdec22416342277c","slug":"15441277333-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैर में घुसे जंजीर के हुक को बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर में घुसे जंजीर के हुक को बाहर निकाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में छह वर्षीय बच्चे के दाहिने पैर में घुसी लोहे की मोटी जंजीर को सफलता पूर्वक ऑपरेेशन कर निकाला गया। कोटद्वार निवासी छह वर्षीय दिव्यांश अपने घर में गेट के ऊपर चढ़कर खेल रहा था, संतुलन बिगड़ने से बच्चे के दाहिने पैर में गेट पर टंगी लोहे की जंजीर का हुक फंस गया। इसके बाद एम्स में भर्ती कराया गया। यहां ट्रामा सर्जरी विभाग के चिकित्सकों की टीम ने ऑपरेशन कर जंजीर के हुक को बाहर निकाला।
ट्रामा सर्जरी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. अजय कुमार ने बताया कि कभी भी शरीर में सरिया, चाकू, चैन, तीर, कांच आदि घुस जाए तो उसे निकालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए और बिना निकाले ही मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाना चाहिए। एम्स निदेेशक प्रो. रवि कांत नेे ट्रामा और इमरजेंसी के चिकित्सकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थान में ट्रामा इमरजेंसी में चिकित्सकों समेत स्टाफ को किसी भी तरह के इमरजेंसी उपचार के लिए प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकीय दल में प्रो. कचर आजम, डॉ. अजय कुमार, डॉ. भास्कर सरकार, डॉ. अवनीश, डॉ. भरत भूषण आदि उपस्थित रहे।