फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जिला चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

जिला चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 06 Dec 2018 10:23 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
गोपेश्वर। लचर चिकित्सा सुविधाओं और व्यवस्थाओं के चलते महिला के सड़क पर बच्चे को जन्म देने और त्वरित इलाज के अभाव में नवजात की मौत की घटना से बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा भड़क उठा। स्थानीय व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सीएमओ दफ्तर में सांकेतिक तालाबंदी की।
मालूम हो कि घूनी गांव निवासी मोहन सिंह को अपनी गर्भवती पत्नी नंदी देेवी को जिला अस्पताल से एंबुलेंस नहीं मिलने से बुधवार को बस से श्रीनगर अस्पताल ले जाने को मजबूर होना पड़ा था। रास्ते में गर्भवती का दर्द बढ़ने पर चालक ने उसे रास्ते में ही उतार दिया। महिला ने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दे दिया और ठंड व समय से इलाज नहीं मिलने से नवजात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को घटना की सूचना मिलने पर आक्रोशित लोगों ने जिला चिकित्सालय में चिकित्सालय प्रबंधन के विरोध में प्रदर्शन कर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। करीब एक घंटे तक चिकित्सालय परिसर में रहने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता व स्थानीय लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। वहां सरकार के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शनकारियों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार लाने और जिला चिकित्सालय में लापरवाह कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग उठाई। इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, प्रधान संगठन के प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, पूर्व भेषज संघ अध्यक्ष अरविंद नेगी, संदीप झिंक्वाण, राकेश मैठाणी, दुर्गा प्रसाद मैठाणी, पुष्पा रावत, महेंद्र नेगी, अन्नू कठैत, सूर्य प्रकाश पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम को सौंपी जांच
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने महिला के सड़क किनारे बच्चे को जन्म के मामले में उपजिलाधिकारी (सदर) बुसरा अंसारी को जांच अधिकारी नियुक्त कर शीघ्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले में यदि चिकित्सालय प्रबंधन की लापरवाही सामने आती है, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट और नंदप्रयाग में भी लोगों में उबाल
घाट/नंदप्रयाग। घाट और नंदप्रयाग बाजार में भी स्थानीय लोगों ने नारेबाजी कर गोपेश्वर जिला चिकित्सालय प्रबंधन का पुतला फूंका। नंदप्रयाग में नगर पंचायत के सभासद संजय कंडेरी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका और गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में सर्जन के साथ ही अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की मांग की। घाट बाजार में भी स्थानीय लोगों ने जिला चिकित्सालय प्रशासन और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलदीप नेगी, बालम सिंह, नरी रावत, उमेश कंडेरी, दीपक भंडारी, रमेश मुनियाल, नागेंद्र कंडेरी, भारत भूषण नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed