फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विद्यालय के बाद घर में निशुल्क पढातें है बच्चों को संजेश

विद्यालय के बाद घर में निशुल्क पढातें है बच्चों को संजेश

Tue, 04 Sep 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
विद्यालय के बाद घर में निशुल्क पढातें है बच्चों को संजेश
राजेश भट्ट
विज्ञापन


देवप्रयाग। जीआईसी सजवाण कांडा में सहायक अध्यापक गणित के पद पर तैनात संजेश रतूड़ी के प्रयासों ने लोगों को सरकारी स्कूल के प्रति नजरिए बदलने पर मजबूर कर दिया। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए वह हर समय अलग-अलग तरह के प्रयोग करते है।

जीआईसी सजवाण कांडा में सहायक अध्यापक गणित के पद पर तैनात संजेश रतूड़ी वर्षों से छात्रों को स्कूल के बाद घर पर निशुल्क पढ़ा रहे हैं। छात्रों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो इसके लिए संजेश ने गांव में ही कमरा लिया हुआ है। जब जीआईसी सजवाण कांडा हाईस्कूल था तो उस दौरान संजेश पर प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी भी थी। सामाजिक कार्यकर्ता सुभाष भद्री का कहना है प्रभारी प्रधानाचार्य रहने के दौरान संजेश ने विद्यालय में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए काफी मेहनत की। वर्ष 2015-16 में विद्यालय का उच्चीकरण के बाद जीआईसी हो गया। वर्तमान मे यहां 159 छात्र अध्ययनरत हैं। नक्षत्र वेधशाला संचालक आचार्य भाष्कर जोशी का कहना संजेश रतूड़ी जैसे निष्ठावान और समर्पित शिक्षक वर्तमान समय में कम दिखते हैं। जो अपने विद्यार्थियों को योग्य बनाने के लिए हर संभव प्रयत्न करते है। कहना है की रतूड़ी की नियुक्ति के बाद से छात्र छात्राओं की प्रतिभा निखरी है। जबकि क्षेत्र पंचायत रजनी टोडरिया का कहना है कि ग्रामीण आंचल में बालिकाओं की शिक्षा के प्रति उनके अभिभावकों को प्रेरित करने में रतूड़ी अहम भूमिका निभा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed