{"_id":"5b84353042c7924655336bba","slug":"153539101367-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव के लिए बिड़ला परिसर में 7 सितंबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव के लिए बिड़ला परिसर में 7 सितंबर को मतदान
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर में 7 सितंबर को छात्र संघ चुनाव होंगे। जबकि छात्र महासंघ के चुनाव 10 सितंबर को होंगे। सोमवार देर शाम तक चली बैठक के बाद विवि प्रशासन ने चुनाव तिथि की घोषणा की।
गढ़वाल विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, कोषाध्यक्ष, विवि प्रतिनिधि सहित छात्रा प्रतिनिधि पद के अलावा 6 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए भी चुनाव प्रक्रिया होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. सिंह ने बताया कि छात्र संघ चुनाव के लिए 30 व 31 अगस्त को नामांकन प्रक्रिया होगी। 1 सितंबर को 12 बजे तक नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। 7 सितंबर 8 बजे से 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी दिन 2 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम 5 बजे तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। जबकि 8 सितंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। वहीं गढ़वाल विवि छात्र महासंघ चुनाव 10 सितंबर को होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह ने बताया कि चुनाव संबंधित सभी प्रक्रियाएं 10 सितंबर को ही संपन्न होंगी। हालांकि इस बार छात्र महासंघ चुनाव में विवि प्रतिनिधियों की संख्या काफी कम होगी। अधिकांश सरकारी महाविद्यालय गढ़वाल विवि से असंबद्ध हो चुके हैं, जिससे इन विश्वविद्यालयों के विवि प्रतिनिधि गढ़वाल विवि छात्र महासंघ चुनाव में प्रतिभाग नहीं कर पाएंगे।
15 सदस्यीय है चुनाव समिति
श्रीनगर। गढ़वाल विवि की चुनाव समिति में मुख्य चुनाव अधिकारी सहित 14 सदस्य शामिल हैं, जिनमें प्रो. वाईपी सुदिंरयाल, प्रो. एमएम सेमवाल, प्रो. एमके सिंह, प्रो. मोनिका गुप्ता, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. एके पोखरियाल, डा. वाईपी रैवानी, डा. अजीत नेगी, डा. एमएस पंवार, डा. सीमा धवन, डा. विजय कुमार ज्योति, डा. बीएस भंडारी, डा. जेपी मेहता व डा. ममता आर्य शामिल हैं। इसके अलावा डा. महेंद्र बाबू, डा. रमेश राणा व डा. अरुण शेखर बहुगुणा विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
>>>>
राजीव