{"_id":"5b7c793742c79246553360b2","slug":"153488414220-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक पद्धति से किया रोगियों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुर्वेदिक पद्धति से किया रोगियों का उपचार
Updated Wed, 22 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । उत्तराखंड लोक संस्कृति संरक्षण समिति की ओर से ढालवाला में आयोजित दो दिवसीय चिकित्सा शिविर संपन्न हो गया। शिविर में दिल्ली व जयपुर से आए चिकित्सकों के दल ने करीब दो सौ से अधिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें परामर्श दिया। मंगलवार को ढालवाला स्थित चंद्रा पैलेस में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन डॉ. नाना साहेब व उनकी टीम ने आयुर्वेदिक पद्घति से लोगों का उपचार किया। इस मौके पर उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को रोगों से बचाव के लिए जरुरी परामर्श दिया।
उन्होंने बताया कि दो दिवसीय शिविर में डायबिटीज के रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। इसके बाद गठिया के रोगियों और उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी गई। समिति के अध्यक्ष आशाराम व्यास व भाजपा अनुशासन समिति के अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी ने संस्था की ओर से चिकित्सकों को प्रशस्तिपत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आधुनिक चिकित्सा के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। इस अवसर पर भगवती रतूड़ी, आरपी डंगवाल, विशालमणि पैन्यूली, विनोद बिजल्वाण, जनार्दन कैरवान, जितेंद्र भट्ट, भरतमणि कुड़ियाल, सुरेंद्र कुलियाल, रवि शास्त्री, सुनील थपलियाल, नरेंद्र मैठाणी, रामकृष्ण पोखरियाल, धनीराम बिंजोला आदि मौजूद थे।