{"_id":"5b7854e542c7924653268e9d","slug":"15346127006-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्धिमता सर्वे में सेंजो स्कूल रहा ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्धिमता सर्वे में सेंजो स्कूल रहा ओवर ऑल चैंपियन
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनवीजन क्लासेज की ओर से चौरास क्षेत्र में स्कॉलरशिप टेस्ट एवं इंटेलीजेंस सर्वे कराया गया, जिसमें सेेंजो स्कूल ओवर ऑल चैंपियन रहा। जबकि स्कॉलरशिप टेस्ट में रेनबो पब्लिक स्कूल के प्रांशु पंवार टॉपर रहे।
विकास खंड कीर्तिनगर में स्थित स्कूलों में आयोजित टेस्ट में 104 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों से गणित, सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व तर्कशक्ति संबंधी 100 सवाल पूछे गए। इंटेलीजेंस सर्वे के तहत प्रत्येक विद्यालय के टॉप 10 प्रतिभागियों के अंकों का आकलन किया। अंकों के आधार पर विद्यालय का रिजल्ट निकाला गया, जिसमें सेेंजो कान्वेंट स्कूल ने 69 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। रेनबो ने 67.3 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और होली एंजल स्कूल ने 45.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। स्कॉलरशिप टेस्ट में रेनबो पब्लिक स्कूल के प्रांशु पंवार ने 81 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि सेंजो स्कूल के सानिया खत्री ने दूसरा (78) और शिवम कोठियाल ने तीसरा (75) स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक जगत नारायण रतूड़ी, अध्यक्ष आशीष गैरोला, सचिव नरेंद्र भट्ट, निदेशक प्रदीप जोशी और विपिन नौटियाल आदि मौजूद थे।