{"_id":"5b7854d542c792464f496237","slug":"15346126846-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाई फाई सुविधा जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाई फाई सुविधा जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के तीनों परिसरों में वाईफाई सुविधा जल्द उपलब्ध कराए जाने की मांग के लिए छात्र संघ अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। छात्र संघ पदाधिकारियों का कहना है कि वाईफाई कार्य शुरू हुए दो वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वाई फाई सेवा शुरू नहीं हो पाई है। छात्रों ने जल्द सेवा शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में करीब 2 वर्ष पूर्व वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए कार्य शुरू किया गया था। उक्त कार्य निक्सी कंपनी की ओर से किया जा रहा है। कार्य शुरू हुए दो वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी वाई फाई सुविधा उपलब्ध न होने पर छात्रों ने कड़ा आक्रोश जताया है। छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार ने कहा कि कार्यदायी कंपनी को 80 फीसदी भुगतान भी कर दिया गया है। बावजूद इसके छात्रों को वाई फाई सुविधा नहीं मिल पा रही है। पंवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेज इस संबंध में हस्तक्षेप करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर लाइब्रेरी में रीडिंग रूप निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। पंवार ने बताया कि उक्त रीडिंग रूम में 100 छात्र एक साथ बैठ सकते हैं। यहां छात्र 24 घंटे अध्ययन कर सकते हैं।