{"_id":"5b1965094f1c1b6c4d8b556e","slug":"15283909263-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पीलर पर हवा में झूलने लगा वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पीलर पर हवा में झूलने लगा वाहन
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। जोशीमठ जा रही एक मैक्स अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पिलर से जा टकराई। वाहन में आठ पुलिस कर्मी सवार थे। पिलर के दूसरी तरफ खाई थी, गनीमत रही वाहन पिलर के पास ही अटक गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे आठ पुलिस कर्मी मैक्स से जोशीमठ जा रहे थे। पुलिस कर्मी कैश वाहन की सुरक्षा में थे। गडोरा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पिलर पर आकर अटक गया। पुलिस के जवान तुरंत वाहन से नीचे कूद गए। वाहन में सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर शिव प्रसाद जमलोकी का कहना है कि अगर वाहन पिलर पर न अटकता तो खाई में गिर जाता। हादसे के बाद यहां कुछ देर तक यात्रा वाहनों का जाम भी लगा रहा।