फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व सैनिकों ने रखी शिविर में समस्या

पूर्व सैनिकों ने रखी शिविर में समस्या

Sun, 20 May 2018 10:28 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने रखी शिविर में समस्या
कीर्तिनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय टिहरी की ओर से पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों की समस्या के समाधान के लिए कीर्तिनगर और बडियारगढ़ में शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर सीएसडी सुविधा को लेकर पूर्व सैनिकों ने आपत्ति जताई।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर के बडियारगढ़ में आयोजित शिविर में पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों ने सीएसडी कैंटीन पौड़ी से सामान न मिलने पर आपत्ति जताई। कहा कि नए सीएसडी कार्ड बनाने के लिए उन्होंने अपने पुराने कार्ड दो माह पूर्व जमा कर दिए है, लेकिन सीएसडी कैंटीन की ओर से जमा करवाए गए कार्ड की प्राप्ति रसीद पर न तो सामान दिया जा रहा है। शिविर में सैनिक कल्याण अधिकारी ले.कर्नल सीबीएस बिष्ट ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को विभिन्न योजनाओं व सहायता के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व सैनिकों के बच्चों का भाग दो आदेश और पंजीकरण के साथ ही सैनिकों की विधवाओं की पेंशन संबंधी कार्रवाई की गई। विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित शिविर में 70 व बडियारगढ में 65 पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ब्लाक प्रतिनिधि केएस नेगी, दिवान सिंह बागड़ी, सोवन सिंह गुसांई, शांति सिंह पंवार, पूर्व सैनिक अध्यक्ष कै. सत्ये सिंह भंडारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed