फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका बोर्ड बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 20 करोड़ का बजट पास

पालिका बोर्ड बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 20 करोड़ का बजट पास

Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
पालिका बोर्ड बैठक में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 20 करोड़ का बजट पास
देवप्रयाग। नगर पालिका की अंतिम बोर्ड बैठक में पिछले पांच सालों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। जबकि वर्ष 2018- 19 के लिए 20 करोड़ 49 लाख का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष शुभांगी कोटियाल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार देर रात तक बोर्ड की अंतिम बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्ष 2017-18 के वार्षिक बजट के आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया गया। अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने गत वित्तीय वर्ष 2017 -18 में पालिका के कुल आय -व्यय का ब्योरा बताया। पालिका के वर्ष 2018-19 के अनुमानित बजट पर भी बैठक में चर्चा की गयी, जिसमें प्रस्तावों के आधार पर बोर्ड ने 20 करोड़ 49 लाख 6 हजारा 155 का बजट पारित किया। जिन कार्यों के प्रस्ताव बजट में रखे गए उनमें चार धाम यात्रा के तहत सार्वजनिक शौचालयों आदि का निर्माण, संगम व मुख्य बाजार को जोड़ने वाली पुलिया का जीर्णोद्धार , नगर सीमा स्थित पाली, भ्यूट, सौडग़ांव में स्वागत द्वार निर्माण, बाहबाजार में घाट, बारातघर में रेलिंग, भुवनेश्वरी मंदिर पुण्डल के लिए पक्का मार्ग रेलिंग आदि को शामिल किया गया है। इसके साथ ही बैठक में कुंभ मेला व पालिका क्षेत्र में जल संस्थान की पेयजल योजना निर्माण पर भी चर्चा हुई। बैठक में सभासद कृष्णा, विकास ध्यानी, विद्यार्थी पालीवाल व अनुसूया मिश्रा ने नगर पालिका में विकास कार्यों की जरूरत बतायी। मौके पर सुरेश पंत, महेशचंद्र भट्ट ,मदन सिंह रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed