{"_id":"5aec920c4f1c1b5c098b809a","slug":"152545332216-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. आरएस नेगी अध्यक्ष व डा. वाईपी रैवानी सचिव विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. आरएस नेगी अध्यक्ष व डा. वाईपी रैवानी सचिव विजयी
Updated Fri, 04 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर में शुक्रवार को शिक्षक एसोसिएशन के चुनाव आयोजित हुए, जिसमें अध्यक्ष पद पर डा. आरएस नेगी व सहसचिव पद पर डा. आरएस फर्त्याल ने जीत हासिल की। उपाध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष पद पर पूर्व में ही निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल व डीएसडब्ल्यू प्रो. सुरेखा डंगवाल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
बिड़ला परिसर शिक्षक एसोसिएशन के चुनाव में 180 मतदाताओं में से 163 शिक्षकों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद पर प्रो. अनिल नौटियाल को 52, प्रो. पीएम सकलानी को 41 व डा. आरएस नेगी को 70 मत मिले। डा. आरएस नेगी 18 मतों से विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर एक मत अवैध करार दिया गया। वहीं सह सचिव पद पर डा. आशुतोष गुप्ता को 67 व डा. राजेंद्र सिंह फर्त्याल को 92 मत प्राप्त हुए। इस पद पर 4 मत नोटा को भी पड़े। जबकि एक मत अवैध घोषित किया गया। उपाध्यक्ष पद पर डा. बीपी नैथानी, सचिव पद पर डा. वाईपी रैवानी व कोषाध्यक्ष पद पर डा. जीके जोशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। संकाय प्रतिनिधि के लिए प्रो. एचसी नैनवाल, डा. अशोक कुमार, डा. आरपीएस नेगी, डा. सुरेंद्र कुमार, डा. बृजेश गांगिल, डा. एसएस फर्त्याल व डा. रमेश राणा निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव अधिकारी प्रो. मोनिका गुप्ता ने चुनाव परिणामों की घोषणा के साथ ही निर्वाचित प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिए। शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी व सचिव सुनील रावत ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।