{"_id":"5ae8a42c4f1c1b3b0a8b7860","slug":"152519581911-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलाण प्राइमरी स्कूल में नहीं शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलाण प्राइमरी स्कूल में नहीं शिक्षक
Updated Tue, 01 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देेवाल। ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय बलाण में एक भी शिक्षक तैनात नहीं है। ग्रामीणों के लंबे आंदोलन के बाद यहां विभाग ने एक शिक्षक को व्यवस्था पर भेजा है। ग्रामीणों ने यहां स्थायी शिक्षक भेजने की मांग की है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य मदन सिंह पटाकी, प्रबंध समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह, जय सिंह, आलम राम, नरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्कूल बलाड़ में बच्चों की संख्या 46 होने के बाद भी विभाग स्थायी शिक्षक नहीं भेज पाया है। लगातार मांग के बाद विभाग ने जूनियर हाईस्कूल बलाण से एक शिक्षक को व्यवस्था पर भेजा है, जिससे जूनियर हाईस्कूल सहित प्राइमरी स्कूल में भी दिक्कत हो रही है। इधर उप शिक्षा अधिकारी आरपी अवस्थी ने बताया कि बलाण प्राइमरी स्कूल में तैनात शिक्षक बिना बताए अनुपस्थित चल रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।