{"_id":"5ad4d8094f1c1b9c098b4e6e","slug":"152389837314-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदिबदरी तहसील को मिले दो पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदिबदरी तहसील को मिले दो पटवारी
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। तहसील में दो और नए पटवारियों (राजस्व उपनिरीक्षक) की तैनाती कर दी गई है। अब यहां आने वाले लोगों को दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेंगी। यहां तहसील गठन के बाद भी एक तो कभी दो पटवारियों के सहारे पांच पटवारी क्षेत्र संचालित हो रहे थे।
भुवन बरमोला ने बताया कि तहसील गठन के तीन साल बाद भी आदिबदरी तहसील के सत्तर से अधिक गांवों में पटवारियों की नियुक्ति नहीं हो पाई थी, जिससे लोगों को जरूरी काम के लिए कई किमी चलकर आदिबदरी आना पड़ता था। एक साल से यहां दो पटवारी काम कर रहे थे, जिनके पास पांच पटवारी क्षेत्रों का प्रभार होने के साथ ही राजस्व निरीक्षक का कार्यभार था। अब यहां जिला प्रशासन ने दो और नए पटवारियों की तैनाती की है। प्रभारी तहसीलदार नत्थी सिंह पंवार ने बताया कि आदिबदरी में पटवारी के पद पर अचला ध्यानी और सिलपाटा में हितेश डिमरी को नियुक्त किया गया है। माथर के पटवारी बलवीर सिंह के पास देवलकोट का प्रभार और कांसुवा के पटवारी लक्ष्मी प्रसाद गैरोला को राजस्व निरीक्षक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।