फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उतराखंड छात्र संगठन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

उतराखंड छात्र संगठन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Sat, 07 Apr 2018 10:48 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
उतराखंड छात्र संगठन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार
श्रीनगर। उत्तराखंड छात्र संघटन की बैठक में स्थानीय कार्यकारिणी के विस्तार के साथ ही संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इस मौके पर सरकार की ओर से बेरोजगारी भत्ता समाप्त किए जाने व विभिन्न पदों के लिए बेरोजगारों से आवेदन शुल्क मांगे जाने पर संगठन ने कड़ी आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को संगठन की बैठक में संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश भट्ट ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में कर्मियों के हजारों पद रिक्त हैं, लेकिन सरकार इन पदों पर भर्ती नहीं कर पा रही है। विभिन्न पदों के लिए जारी आवेदन शुल्क को समाप्त कर बेरोजगारों को पूर्व की भांति बेरोजगारी भत्ता दिया जाना चाहिए। इस मौके पर संगठन की नगर इकाई के चुनाव में संदीप सिंह रावत को नगर अध्यक्ष, सुभाष रावत उपाध्यक्ष, आशीष पांडे, निशांत व अंजली गुसाईं को संगठन सचिव व शिवानी पांडे महिला अध्यक्ष, पूजा रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed