{"_id":"5abbcb654f1c1bd4298b4608","slug":"152225700314-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र भंडारी ने मनाया तो मान गए आंदोलनकारी छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र भंडारी ने मनाया तो मान गए आंदोलनकारी छात्र
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मांगों को लेकर तीन दिनों से भूखहड़ताल पर बैठे छात्रों ने पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी के आश्वासन पर छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी।
महाविद्यालय में स्थायी प्रवक्ताओं की नियुक्ति, एमए में भूगोल और एमकॉम में कक्षाओं का संचालन, छात्रों के लिए कॉमन रूम सहित मैदान के सुधारीकरण की मांग को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष सुनील कुमार, प्रीतम सिंह, नितिन रावत और सूरज बिष्ट 26 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठे थे। 26 मार्च को ही महाविद्यालय में एक माह के लिए व्यवस्था पर दो प्रवक्ताओं को भेजा गया लेकिन छात्र स्थायी प्रवक्ताओं की तैनाती की मांग को लेकर अड़े रहे। बुधवार को पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी महाविद्यालय परिसर पहुंचे। भंडारी ने प्राचार्य के साथ छात्रों की वार्ता कराई और छात्रों से अनशन खत्म करने के लिए कहा। कहा यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं होगी तो वो (भंडारी) खुद छात्रों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे। इसके बाद छात्रों ने हड़ताल खत्म कर दी। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, सांसद प्रतिनिधि राजा चौहान, देवराज रावत, अनीता नेगी, अनूप रावत, दीपक रावत और दीपक शाह आदि मौजूद थे।