फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ....तो सदन के बाहर बरपेगा हंगामा!

....तो सदन के बाहर बरपेगा हंगामा!

Mon, 19 Mar 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
....तो सदन के बाहर बरपेगा हंगामा!
भराड़ीसैंण (गैरसैंण)। 20 मार्च से शुरू होने विधानसभा सत्र के दौरान सदन के बाहर खूब हंगामा होने के आसार हैं। गैरसैंण राजधानी, जल, जंगल, जमीन सहित अन्य मुद्दों को लेकर विभिन्न संगठनों ने विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण की सीमाएं सील कर दी गई है। गैरसैंण की ओर से आने वाले आंदोलनकारियों को रोकने के लिए नैनीताल हाईवे पर दुग्तमा और कर्णप्रयाग की ओर से आने वाले आंदोलनकारियों के लिए जंगलचट्टी में बैरियर लगाए गए हैं। दिवालीखाल में दो बैरियर लगाए गए हैं। दो अस्थायी जेलें भी बनाई गई है।
विज्ञापन

गैरसैंण के रामलीला मैदान में विगत 7 दिसंबर 2017 से स्थायी राजधानी की मांग के लिए आंदोलन किया जा रहा है। आंदोलनकारियों ने 10 मार्च को महापंचायत और 11 मार्च को महारैली कर 20 मार्च को भारी संख्या में गैरसैंण पहुंचकर भराड़ीसैंण विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया था। घेराव के लिए कई आंदोलनकारी गैरसैंण पहुंच चुके हैं। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल, भाकपा ने भी विधानसभा सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। भराड़ीसैंण से लगे परवाड़ी और सिराणा गांव के ग्रामीणों ने भी समस्याओं को लेकर विधानसभा के सामने प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed