{"_id":"5aa4413b4f1c1bc3758b4b49","slug":"152071428112-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलदीप को युवा वैज्ञानिक का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलदीप को युवा वैज्ञानिक का खिताब
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। देहरादून में आयोजित 12वीं राज्य विज्ञान कांग्रेस में सूबे के एकमात्र पीजी ऑटोनोमस कॉलेज के छात्र कुलदीप पंवार को युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मौखिक प्रस्तुति की श्रेणी में दिया गया। शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. दयाधर दीक्षित ने बताया कि महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान के शोध छात्र कुलदीप पंवार भौतिक विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुमिता श्रीवास्तव के निर्देशन में ‘नवीन हाइड्रोजन स्टोरेज मैटेरियल के गुुण’ पर शोध कार्य कर रहे हैं।
बताया कि विज्ञान कांग्रेस में कुलदीप ने ऑटोमोबाइल में प्रयुक्त होने वाले हाइड्रोजन स्टोरेज मैटेरियल के उष्मागतकीय गुणों की गणना के लिए नवीन मॉडल प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उष्मागतकीय गुणों समेत हाइड्रोजन स्टोरेज मैटेरियल के अन्य अभिलाक्षणिक गुण, यथा, संग्राहक क्षमता, दाब, ताप आदि के आपसी संबंध के नए समीकरण पर चर्चा की। बताया गया कि कुलदीप की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी ने उनकी हौसलाफजाई की है। प्राचार्य ने युवा वैज्ञानिक कुलदीप को अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। कॉलेज के प्राध्यापकों और छात्र-छात्राओं से नवीन व समाज उपयोगी विषयों पर शोध करने का आह्वान भी किया है।