फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बदरीनाथ हाईवे पर पुलिस ने चिन्हित किए 65 भूस्खलन जोन

बदरीनाथ हाईवे पर पुलिस ने चिन्हित किए 65 भूस्खलन जोन

Mon, 05 Mar 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर पुलिस ने चिन्हित किए 65 भूस्खलन जोन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस प्रशासन ने बदरीनाथ हाईवे पर गौचर से बदरीनाथ धाम तक 65 भूस्खलन जोन और 37 डेंजर जोन चिह्नित किए हैं। इन स्थानों पर मैन पावर, जेसीबी मशीन के साथ ही पुलिस के आपदा प्रशिक्षित जवान भी तैनात रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि इस बार आलवेदर रोड परियोजना के कार्य से तीर्थयात्रा के दौरान बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा, चटवापीपल, लंगासू, भकुंडा, नंदप्रयाग, पर्थाडीप, मैठाणा, बाजपुर, क्षेत्रपाल, छिनका, पीपलकोटी, पाखी हाथी पर्वत की तलहटी, टैय्या पुल, गोविंदघाट, लामबगड़ और कंचन गंगा सहित भूस्खलन जोन चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों पर पुलिस के आपदा प्रशिक्षित जवान तैनात रहेंगे। इन जगहों पर पुलिस की ओर से साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने कहा कि चार धाम यात्रा को देखते हुए जिले के सभी थाना और चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को आपदा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बदरीनाथ हाईवे के डेंजर जोन पर भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यात्रा के शांतिपूर्वक संचालन के पूरे प्रयास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed