फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ठेकेदार के खिलाफ अफसरों की थाने में गुहार

ठेकेदार के खिलाफ अफसरों की थाने में गुहार

Tue, 16 Jan 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार के खिलाफ अफसरों की थाने में गुहार

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर बिना अनुमति के ही ओएफसी बिछाई जा रही है। एनएच के अधिकारियों ने ठेकेदार को काम होने की हिदायत भी इसके बाद भी ठेकेदार काम रोकने को तैयार नहीं है। एनएच के अधिकारियों ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शिकायत के चार दिन बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है।

नैनीताल हाईवे पर बिना अनुमति के ठेकेदार की ओर से टीसीआईएल कंपनी की ओएफसी बिछाने के लिए जेसीबी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे सड़क और नालियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। वहीं बीएसएनएल की केबल भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग गैरसैंण से कर्णप्रयाग के बीच ओएफसी खुदान के काम की अनुमति वर्ष 2015 में मिली थी, लेकिन तब ठेकेदार ने काम नहीं किया। दिसंबर 2017 में ठेकेदार ने यहां काम शुरू किया लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली। एनएच रुद्रप्रयाग के अधिकारियों ने काम रोकने के निर्देश संबंधित ठेकेदार को दिए, लेकिन कुछ दिन काम रुकने के बाद फिर सिमली और आसपास जेसीबी की मदद से खुदान शुरू हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता मुकेश कोहली ने सिमली चौकी के माध्यम से 11 जनवरी को कोतवाली में ओएफसी खुदान कर रही टीसीआईएल कंपनी के ठेकेदार और जेसीबी चालकों की ओर से जबरन सड़क का खुदान और विभागीय परमीशन न होने की शिकायत की। चार दिन बाद भी चौकी और कोतवाली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई। वहीं चौकी प्रभारी गणेश भट्ट ने कहा कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed