फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेंशन को भटक रहे 10 हजार वृद्घ

पेंशन को भटक रहे 10 हजार वृद्घ

Sun, 15 Apr 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
पेंशन को भटक रहे 10 हजार वृद्घ
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

बजट की कमी के चलते जिले के करीब 10 हजार बुजुर्गों की पेंशन बीते छह महीने से अटकी है। पेंशनधारक समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटकर थक गए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। वहीं विभागीय अधिकारी जून तक बजट आने की बात कह रहे हैं। बहरहाल पेंशन के अभाव में बुजुर्गों का जीवनयापन मुश्किल हो गया है।
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 50 हजार 935 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। बीते दिनों पेंशन के मद मेेें विभाग को 63 करोड़ 45 लाख का बजट जारी किया गया, लेकिन इसके बावजूद जिले के करीब 10 हजार बुजुर्गों की छह महीने से पेंशन बाकी है। ऐसे में बुजुर्ग समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कई बुजुर्ग रहे भटक
परिवार में कोई नहीं है। पेंशन के सहारे ही घर का खर्च चलता है। छह महीने से पेंशन नहीं मिली है। इसके कारण आर्थिक संकट आ गया हैै। तीन बार किराया-भाड़ा खर्च कर समाज कल्याण के दफ्तर आ चुका हूं, लेकिन यहां से कोई ठोस जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कुलवंत सिंह, हरिपुर
पांच माह से पेंशन का इंतजार
करीब पांच माह से वृद्धावस्था पेंशन के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन विभाग हर बार पैसा नहीं होने का हवाला देकर लौटा देता हैै।
-जमनादेवी, विकासनगर

---
बजट कम आवंटित होने के कारण वृद्धाव्यस्था के दस हजार पेंशनधारक पेंशन से वंचित रह गए हैं। जून में बजट आवंटित होने के बाद ही पेंशनधारकों को लाभ मिल पाएगा।
-अनुराग शंखधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed