{"_id":"5a4e8e2c4f1c1b4a018b5b55","slug":"151509781414-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेता गोविंद ने किया प्राचीन नीलकंठ मंदिर के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिनेता गोविंद ने किया प्राचीन नीलकंठ मंदिर के दर्शन
Updated Fri, 05 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता गोविंदा पहुंचे भोलेनाथ के दरबार में
-- शिवलिंग पर जलाभिषेक कर कमाया पुण्य, महंत से लिया आशीर्वाद
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। जाने माने फिल्म अभिनेता गोविंदा बृहस्पतिवार को दोपहर में प्राचीन नीलकंठ शिव मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां पौराणिक तीर्थ के दर्शन किए व शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। फिल्म अभिनेता गोविंदा बृहस्पतिवार को यमकेश्वर प्रखंड स्थित पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्राचीन शिवलिंग पर जलार्पण कर भगवान भोलेनाथ से मनवांछित फल प्राप्ति की कामना की। मंदिर दर्शन के बाद फिल्म अभिनेता ने मंदिर के महंत सुभाष पुरी महाराज से भेंट की व उनकी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर से बाहर निकलकर आसपास के बाजार में खरीदारी की।
उधर, गोविंदा के नीलकंठ क्षेत्र में होने की जानकारी मिलने पर फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए मंदिर में जुटने लगे, इस दौरान प्रशंसकों को अभिनेता गोविंदा ने निराश नहीं किया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और कई लोगों को ऑटोग्राफ भी दिए। हालांकि वह काफी कम समय मंदिर में रुके, लिहाजा कम ही लोग उनसे मिल सके। गौरतलब है कि बीते बुधवार को भी उनके प्राचीन शिवालय पहुंचने की अफवाह दिन भर रही। मगर वह बीते दिवस नीलकंठ धाम नहीं पहुंच पाए। महंत पुरी द्वारा उनसे इस बाबत जानने पर उनका कहना था कि वह किसी जरूरी कार्य की वजह से बीते दिवस मंदिर दर्शन को नहीं आ सके।