{"_id":"5a492ee14f1c1b10788b5db0","slug":"15147457342-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली- अनुष्का शर्मा की शादी से लौटे बाबा अनंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट कोहली- अनुष्का शर्मा की शादी से लौटे बाबा अनंत
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरी। क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का की शादी समारोह में शामिल होने गए बाबा अनंत अपने आश्रम अनंत धाम लौट आए हैं। बाबा के यहां आते ही आश्रम में रंग रोगन का काम चल रहा है। इससे यह संभावना जताई जा रही है कि विराट और अनुष्का जल्दी आश्रम आ सकते हैं।
पथरी थाना क्षेत्र के अंबूवाला स्थित अनंतधाम आश्रम के संस्थापक बाबा अनंत फिल्म अभिनेत्री अनुष्का के धार्मिक गुरु हैं। अनुष्का शर्मा का यहां पहले से आना-जाना रहा है। पिछले साल वह विराट कोहली को लेकर भी यहां पहुंची थी। 11 दिसंबर को इटली में इनकी शादी समारोह में बाबा अनंत भी शामिल हुए थे। शादी के बाद से बाबा अनंत अब आश्रम लौट आए हैं। बाबा आश्रम में लौटने के बाद नवविवाहित दंपति के भी आश्रम में आने को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
आश्रम सूत्रों की ही मानें तो विराट और अनुष्का जल्द ही आश्रम आ सकते हैं। नवविवाहित जोड़े के स्वागत के लिए पूरे आश्रम को नए सिरे से रंग रोगन किया जा रहा है। बाबा अनंत के बचपन के दोस्त धर्मेंद्र चौधरी अंबूवाला का कहना है कि पहले भी नए साल के पहले दिन अनुष्का आश्रम में आ चुकी हैं। इस बार भी अनुष्का के आने की पूरी संभावना है। दूसरी ओर विराट कोहली और अनुष्का आश्रम पहुंचने की चर्चाओं के बीच मीडिया कर्मियों का जमावड़ा दिन भर में आश्रम में लगा रहा। जब मीडिया कर्मियों ने बाबा अनंत से दोनों के आने के बारे में पूछा तो वह चुप्पी साध गए।