{"_id":"5a47bf5c4f1c1bf61b8b5d43","slug":"15146516487-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत और लगन से लक्ष्य निर्धारित करें छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत और लगन से लक्ष्य निर्धारित करें छात्र-छात्राएं
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर में स्थित पीस पब्लिक स्कूल का एक दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही रचनात्मक क्रिया-कलाप में बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर के निदेशक केकेएस मेर ने विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। पहली कक्षा के छात्र-छात्राओं ने लिखे जो खत तुझे, वो तेरी याद में गीत... की प्रस्तुति दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देखो-देखो क्या वो पेड़ है, चादर ओढ़े या खड़ा कोई... और फ्यूंलड़िया त्वे देखीक..., बच्चे सो जा... जैसे मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न योगासन भी किए। इस मौके पर संरक्षक पूर्ण सिंह परमार, प्रबंधक सतेंद्र परमार, प्रधानाचार्य विमल राणा, शशि देवली और श्रवण बिष्ट आदि मौजूद थे।