{"_id":"59f758e04f1c1bc1678b8417","slug":"150938245216-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक और एएनएम घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त, शिक्षक और एएनएम घायल
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाट (चमोली)। घाट-भेंटी मोटर मार्ग पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक शिक्षक व एएनएम गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट के चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
सोमवार सुबह करीब आठ बजे टीका प्रसाद सेमवाल, पोखरी निवासी अपनी आल्टो कार से विद्यालय जूनियर हाईस्कूल भेंटी जा रहे थे, जबकि सीएचसी घाट में तैनात रूबी त्यागी बहादराबाद निवासी टीका प्रसाद के साथ उनकी गाड़ी में मिजल्स-रुबेला टीकाकरण के लिए भेंटी गांव जा रही थीं। सुबह नौ बजे ऐनुली गाड़ स्थान पर कार अनियंत्रित होकर करीब सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस और 108 को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने 108 सेवा की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी घाट में भर्ती करा दिया। उपचार के बाद घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।