फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भक्तों ने ही गंगा घाटों को घोबीघाट बनाया दिया है

भक्तों ने ही गंगा घाटों को घोबीघाट बनाया दिया है

Wed, 04 Oct 2017 09:35 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
भक्तों ने ही गंगा घाटों को घोबीघाट बनाया दिया है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
हरकी पैड़ी क्षेत्र के पवित्र गंगाघाटों को भक्तों ने ही धोबीघाट बना दिया है। गंगाघाटों पर सुबह से शाम तक गंगा की अविरलधारा से लेकर गंगाबंदी से घाटों पर ठहरे हुए पानी में गंगा भक्त तन के साथ कपड़ों का मैल भी धो रहे हैं। इन गंगा भक्तों को दूर-दूर तक कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है।

पूर्वांचल के देहातों से आए श्रद्धालु रुके हुए जल में डुबकी भी लगा रहे हैं और कपड़े भी धो और सूखा रहे हैं। पंतद्वीप पार्किंग की तरफ गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की रैलिंगों का उपयोग गंगा में धोए गए कपड़ों को सूखाने में किया जा रहा है। इस समय बड़ी संख्या में पूर्वांचल के पीत वस्त्रधारी श्रद्धालुओं की क्षेत्र में भीड़ है। बसों को लेकर आए ये लोग पंतद्वीप क्षेत्र में ही नहाने- धोने के साथ खाना-पीना कर रहे हैं। सूखते पीले वस्त्रों ने पूरी रैलिंग भरी हुई हैं। भीमगोडा की ओर कांगड़ा घाट क्षेत्र का भी बहुत ही बुरा हाल है। इस क्षेत्र में भागीरथी गंगा की अविरलधारा को दूषित किया जा रहा है। दूषित जल ही हर की पैड़ी पहुंच रहा है। हर की पैड़ी से मायापुर तक के सभी गंगाघाटों पर यह सिलसिला देखा जा सकता है। गंगा किनारे की झुग्गी-झोपड़ी बस्तियों के कुछ लोग तो मछली पकड़ने गड्ढों में भरे पानी से बाहर निकालते मिल जाएंगे। पुराने सप्लाई चैनल तथा हाईवे के बीच के हिस्से में तो महिलाएं कपड़े, धोते और बच्चे मछली पकड़ते दिख जाते हैं। कहने के लिए हरिद्वार में गंगा को प्रदूषित करने से रोकने तथा कार्रवाई के लिए जल पुलिस तैनात है, लेकिन वह भी मौके पर नहीं रहते हैं। त्योहारों में गंगाबंदी पर अपनी आस्था हिलने के नाम पर विरोध करना भी एक रस्मी नाटक बन चुका है जो हर साल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed