फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्राकृतिक जल स्रोत भी देने लगे जबाव, ग्रामीणों को सताने लगी पेयजल की चिंता

प्राकृतिक जल स्रोत भी देने लगे जबाव, ग्रामीणों को सताने लगी पेयजल की चिंता

Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
प्राकृतिक जल स्रोत भी देने लगे जबाव, ग्रामीणों को सताने लगी पेयजल की चिंता
श्रीनगर। गांव के पास मौजूद प्राकृतिक जल स्रोत सूखने की कगार पर है। ऐसे में ग्रामीणों को अब पेयजल समस्या की चिंता सताने लगी है। कपरोली के ग्रामीणों ने समय रहते जल संस्थान से क्षतिग्रस्त पेयजल योजना की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड कीर्तिनगर के ग्राम पंचायत कपरोली की पेयजल योजना दो माह से सूखी पड़ी है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शूरबीर सिंह ने बताया ग्रामीण बारिश से रिर्चाज हुए प्राकृतिक जल स्रोतों से प्यास बुझा रहे है, लेकिन विगत कुछ दिनों से गांव के पास इन प्राकृतिक जल स्रोतों पर भी पानी कम होने लगा है। कहा कि विभाग की ओर से अगर समय पर योजना की मरम्मत नहीं करवाई गई तो ग्रामीणों को पानी के लिए दो से तीन किमी की दूरी नापनी पड़ेगी। ग्रामीण राजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, जगत सिंह आदि ने जल संस्थान से शीघ्र योजना पर पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की है। वहीं अधिशासी अभियंता गढ़वाल जल संस्थान देवप्रयाग आशीष भट्ट ने कहा कि योजना के क्षतिग्रस्त होने की मेरे पास सूचना नहीं है। अगर गांव में पानी की समस्या है तो शीघ्र ही उसका निराकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed