फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खाली प्लॉटों में कूड़ा और जंगली घास की बड़ी समस्या

खाली प्लॉटों में कूड़ा और जंगली घास की बड़ी समस्या

Wed, 13 Sep 2017 09:55 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खाली प्लॉटों में कूड़ा और जंगली घास की बड़ी समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूर्रो
हरिद्वार।
वार्ड नंबर आठ में धार्मिक स्थलों का बड़ी संख्या होने से यहां सड़कों की स्थिति कमोबेश अच्छी है, लेकिन पेयजल की लाइन पुरानी होने से यहां प्रदूषित पानी की सप्लाई की समस्या है। नालियों की साफ- सफाई नहीं होने से भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या खाली प्लाटों में कूड़ा डालने और जंगली घास के उगने की है। राजकीय कन्या इंटर कालेज के सामने तो खाली पड़े प्लाट में कूड़ा के साथ शहर का गंदा पानी जमा होने से स्थिति विकराल है।
वार्ड नंबर आठ में रविदास बस्ती, हिमगिरी कालोनी, ज्ञानलोक कालोनी, वैष्णवी अपार्टमेंट, मनोहरपुरम, चैतन देव कुटिया, संन्यास रोड, बैरागी कैंप, रामकृष्ण मिशन स्कूल, डामकोठी, लोधामंडी, पहाड़ी बाजार क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। यहां से कांग्रेस की सीमा देवी पार्षद हैं। वार्ड में छह महीने पहले 30 सफाई कर्मचारी थे, लेकिन अब केवल 10 के हवाले ही पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था होने से हालत बिगड़ने लगी है। दोपहर तक कूड़ा नहीं उठ पाता है। वार्ड में आठ महीने पहले रविदास बस्ती में पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन उसका कनेक्शन तक नहीं किया गया है। कई क्षेत्रों में शाम होते ही खोखों पर अवैध तरीके से शराब, अंडे और मीट बिकने लगता है, जबकि पूरे क्षेत्र में बायलॉज के हिसाब से यह सब नहीं बिक सकते। वार्ड में अर्द्धकुंभ के साथ विधायक निधि के बजट से सड़कें चकाचक ंहै। खाली प्लाटों में कूड़ा डालने, मिशन अस्पताल के पास एक खाली प्लाट में शहर का कूड़ा डालने से लोग परेशान हैं। क्षेत्र में पेंशन तो बनी है, लेकिन राशन सही तरीके से नहीं बंटता है। अवैध तरीके से बसी कालोनी बैरागी कैंप में बिजली पानी तो पहुंच गई है, लेकिन सीवर लाइन नहीं है।
विज्ञापन



वार्ड में पहले 30 सफाई कर्मचारी काम करते थे, लेकिन अब 10 रह गए है। इससे सफाई बाधित हो रही है। कुछ क्षेत्रों में पाइप लाइन पुरानी होने से प्रदूषित पानी आने की शिकायत है, जिसके लिए प्रस्ताव दिया हुआ है। भाजपा का बोर्ड होने से काम नहीं होते। इसके बावजूद जैसे तैसे कर पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराई गई है। वार्ड में सबसे बड़ी समस्या अवैध शराब बिकने, खाली पड़े प्लाटों में गंदगी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा देवी, पार्षद, वार्ड नंबर आठ।


पार्षद की सक्रियता से साफ- सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था ठीक है, लेकिन अवैध कब्जों पर पार्षद कोई कार्रवाई नहीं करा सकी हैं। कुछ स्थानों पर सीवर बहने और प्रदूषित पानी की समस्या है, जिसे पार्षद दूर नहीं करा सकी हैं। लोगों के पालतू मवेशी घूलेआम घूमते रहते हैं।
राजीव शर्मा, स्थानीय निवासी।

राशन डीलर हमेशा परेशान करता है, लेकिन विभाग के साथ पार्षद समस्या का निस्तारण नहीं करा सकीं। शाम होते ही सड़कों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है। खोखों पर अवैध तरीके से शराब और मांस बिकता है, लेकिन कोई कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है।

वरुण कपूर, स्थानीय निवासी।


कालोनियों में खाली प्लाट हैं, जिनमें मालिक तो कभी साफ सफाई नहीं कराते, लेकिन उनके पैदा हुई जंगली घास और अन्य गंदगी से आसपास में रहना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के साथ मेयर से शिकायत की गई, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अपनी जेब खर्च कर साफ सफाई करानी पड़ती है, लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से यही स्थिति हो जाती है।
महावीर प्रसाद, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed